सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अमोल चंद पब्लिक स्कूल में हुआ सास्कृतिक कार्यक्रम

 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अमोल चंद पब्लिक स्कूल में हुआ सास्कृतिक कार्यक्रम



 सिकंदराराऊ 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन द्वारा लखनऊ के लोक कलाकारों द्वारा एक देश भक्ति से ओतप्रोत बलिदानी वीर शहीदों की याद में नाटक के माध्यम से नगर के अमोल चंद पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर मंचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंध निदेशक विपिन वार्ष्णेय ने की तथा संचालन शिल्पी माहेश्वरी ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जिले से पधारे प्रशासनिक अधिकारी जुगल शर्मा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित पूर्व सभासद चेतन शर्मा आदि ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा भी मां सरस्वती की वंदना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ देशभक्ति से ओतप्रोत अनेक शानदार प्रस्तुति देकर जमकर वाहवाही लूटी। लखनऊ से पधारे लोक कलाकारों द्वारा रागनी गाकर देश के अमर बलिदानी शहीदों स्वाधीनता सेनानियों की वीर गाथाओं का गायन एवं नाटक के माध्यम से बहुत सुंदर मंचन किया अंत में कार्यक्रम के अतिथि सुनील गुप्ता ने देश के विभाजन विभीषिका को देश की एकता अखंडता के लिए अभिशाप बताया 14 अगस्त 1947 को अंग्रेजी हुकूमत ने इस देश से पाकिस्तान और बांग्लादेश को अलग देश बना कर बटवारा के माध्यम से देश के विभाजन की विभीषिका रची। विद्यालय परिवार के प्रबंध निदेशक भाई विपिन वार्ष्णेय ने अपने उद्बोधन में कहा सन 1876 से पहले भारत देश पूरे विश्व का सबसे ज्यादा शक्तिशाली सनातन संस्कृति को मानने वाला देश था यहां अमन चैन भाईचारा की अटूट मिसाल थी। ब्रिटिश हुकूमत मुगल शासकों द्वारा इस देश को खंड खंड करने की योजना 1876 में अफगानिस्तान 1904 में नेपाल 1906 में भूटान 1914 में तिब्बत 1937 में ब्रह्मदेश म्यामार और 1947 में बांग्लादेश और पाकिस्तान बनाकर संपूर्ण विश्व पर राज करने वाला भारत देश को कई टुकड़ों में बंटवारे के तहत खंड खंड कर दिया। ब्रिटिश हुकूमत मुगल शासकों द्वारा एक सोची-समझी षड्यंत्र के तहत भारत को खंड खंड करने का प्रयास किया जाता रहा । देश के सत्ताधीश द्वारा सत्ता लोलुपता के चलते देश के बंटवारे को खंड खंड कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों गणमान्य व्यक्तियों अभिभावकों का पटका पहनाकर स्वागत सम्मान अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिव कुमार जैन, मीरा माहेश्वरी, चंचल गुप्ता, विकास कुमार, चेतन शर्मा दीपक सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...