सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पीड़िता ने लगाया दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करके वीडियो वायरल करने का आरोप 

 स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पीड़िता ने लगाया दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करके वीडियो वायरल करने का आरोप 


 सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला के साथ दो युवकों ने स्कॉर्पियो में लिफ्ट देकर तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। इससे पहले वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये भी वसूल लिए। पीड़ित महिला ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी है । गत 8 अगस्त 2022 शाम 4:00 बजे के लगभग पीड़िता अपनी पुत्री को दवा दिलवा कर अलीगढ़ से आ रही थी। रास्ते में बाजीदपुर पर गांव का एक युवक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी लेकर मिला और बोला चाची यहां क्यों खड़ी हो मैं गांव ही जा रहा हूं। गाड़ी में बैठ जाओ मैं तुम्हें घर पर छोड़ दूंगा। पीड़िता गाड़ी में बैठ गई , गाड़ी में बैठने के बाद थोड़ा आगे कोतवाली क्षेत्र के एक अन्य गांव निवासी एक युवक भी गाड़ी में बैठ गया। उक्त लोगों के पास तमंचे थे और लोगों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और नशीला पदार्थ सुंघा कर पीड़िता को बेहोश कर दिया। उसके बाद आरोपित युवक ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। जिसकी वीडियो दूसरे आरोपित युवक ने बनाई, उसके बाद वीडियो बनाने वाले युवक ने भी उसके साथ बलात्कार किया और पीड़िता के जेवर लूट लिए तथा पीड़िता की पिटाई भी की। उसके बाद में उक्त लोग पीड़ित महिला को वाजीदपुर से थोड़ा आगे रास्ते में छोड़ गए। पीड़िता को उक्त लोगों ने धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो तेरे पति और तुझे दोनों को जान से मार देंगे। 10 अगस्त को आरोपित युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित महिला से 50, 000 रुपये मांगे और पीड़िता ने आरोपित को 50, 000 रुपये दे दिए। पीड़िता एक घरेलू महिला है। उसने लोक लाज के कारण अब तक इस घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में उक्त लोगों ने और भी पैसे और जेवरात की मांग की। पीड़िता के द्वारा पैसे ना देने पर आरोपित युवकों ने पीड़िता के यौन शोषण का वीडियो वायरल कर दिया। आरोपितों से पीड़ित महिला और उसके परिवार को जान माल का खतरा है। उक्त लोग सबूत मिटाने के लिए पीड़िता की हत्या कर सकते हैं। कोतवाल अशोक कुमार सिंह का कहना है कि पुराना मामला है । वायरल वीडियो में सुनील कुमार नाम का जो व्यक्ति दिखाई दे रहा है ।उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...