अमोल चंद पब्लिक स्कूल की तिरंगा यात्रा का सांसद एवं विधायक ने किया शुभारंभ
सिकंदराराऊ स्वतंत्रता संग्राम के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पिछले कई दिनों से सिकंदराराऊ क्षेत्र में जगह जगह स्वयंसेवी संस्थाओं व शिक्षण संस्थाओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज अमोल चंद पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में नगरपालिका कीड़ा स्थल से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मां भारती विद्यालय की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के गानों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ हाथरस के भाजपा सांसद राजवीर दिलेर , क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह , उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा ने संयुक्त रूप से आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ देश के प्रति अपने उद्बोधन एवं तिरंगा झंडा दिखाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों की रेलगाड़ी रही। जिसको पूरे नगर ने सराहा। तिरंगा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर एवं जलपान करा कर स्वागत किया गया । आगंतुक अतिथियों का कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमोल चंद पब्लिक स्कूल के एमडी विपिन वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन वर्षा वार्ष्णेय, डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय द्वारा पगड़ी पहनाकर एवं तिरंगा पटका उड़ा कर सभी अतिथियों एवं नगर के गणमान्य प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर देवेंद्र राघव, वीरेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह चौहान , नरेंद्र सिंह, तेजवीर सिसोदिया, पंडित चेतन शर्मा, अमन मोबाइल, गिरीश मोहन गुप्ता , नीरज बैश्य, विष्णु , राजा, अभिषेक सभासद, प्रवीण डॉवी वार्ष्णेय, संजीव महाजन , ब्रज बिहारी कौशिक, मोनी वर्मा, इंद्रदेव पालीवाल, बृजेश चौहान, मुकुल गुप्ता , गौरव उपाध्याय , संदीप शर्मा , मीरा माहेश्वरी, सुशीला चौहान , राम प्रताप सिंह चौहान , देवदत्त वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख बिपिन चंद्र लाल, धीरज वैश्य, दीपक सक्सेना सहित अनेक गणमान्य प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें