शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में पुरदिलनगर चौकी प्रभारी सोनू राजौरा को किया सम्मानित
सिकंदराराऊ नगर के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में पुरदिलनगर चौकी प्रभारी सोनू राजौरा ने तिरंगा फहराया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इस आजादी की खातिर देश के क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। इस अवसर पर भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य श्री गोपाल शर्मा ,जहीरूद्दीन पीरजादा, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, श्री कृष्ण दीक्षित फौजी, विष्णुकांत दीक्षित विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया। कार्यक्रम में शरद शर्मा, अशोक उपाध्याय, पंकज पंडा, फूल बाबू, राम प्रकाश प्रजापति , लकी शर्मा , प्रगति, अनुपम तोमर , वंदना वार्ष्णेय , निसार खान, निशानाज, वंदना यादव, किशन उपाध्याय, गोपाल पाठक आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें