स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय टीम ने घर घर जाकर किया संक्रामक रोगों के बारे में जागरूक
सिकंदराराऊ
नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घर-घर जाकर मौसम में बदलाव आने पर होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु जागरूक किया। लोगों को घर में रखे फ्रिज और कूलर आदि की समय - समय पर साफ-सफाई करने के लिए बताया गया । जिससे मच्छरों से होने वाली बीमारी मलेरिया से बचाव हो सके। नगर के भूतेश्वर कॉलोनी, नौरंगाबाद पूर्वी , नौरंगाबाद पश्चिमी, गौसगंज और ग्रामीण क्षेत्र के गांव टीकरी खुर्द में टीम द्वारा संचारी रोगों के संबंधित सोर्स रिडेक्शन ,जन जागरूकता तथा आशा कार्य का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर प्रीति सेंगर, पूजा गुप्ता , रामकुमार , अनंत शर्मा आदि मौजूद थे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें