सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गजानन की धूम से गणेशमय हुआ नगर, निकाली भव्य शोभायात्रा 

 गजानन की धूम से गणेशमय हुआ नगर, निकाली भव्य शोभायात्रा 

सिकंदराराऊ बुधवार को पूरे नगर में गजानन की धूम नजर आई। गणेश चतुर्थी के मौके पर बगिया बारहसैनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भव्य गणेश यात्रा को देखने के लिए नगर समेत आसपास के क्षेत्रों से अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। स्वचलित झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ शाम तक रथयात्रा वाले मार्ग पर आ डटी। सड़क किनारे बने घरों और प्रतिष्ठानों की छतों पर सैकड़ों लोगों की भीड़ शाम से ही जुट गई। देवा ओ देवा, गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन उद्घोष के साथ गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विपिन वार्ष्णेय ने फीता काटकर तथा गणेश भगवान की पूजा अर्चना करके किया। श्री वार्ष्णेय ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज को ऊर्जा मिलती है । मेला और अनुष्ठान भारतीय संस्कृति की परंपरा है। संस्कृति के संरक्षण के लिए परंपराओं का जीवित रहना आवश्यक है। रथयात्रा में स्वचलित झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। श्रद्धालु झांकियों को झुककर नमन करते दिखाई दिए। शोभायात्रा में झांकियों के साथ बैंड बाजा व ढोल ताशे भी शामिल रहे। जिसमें दर्जन भर झांकी , मुरादाबाद से मयूर नृत्य, सरदारों का जत्था, अलीगढ़ काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों में भारी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर विशाल वार्ष्णेय , पंकज गुप्ता , दाऊ दयाल वार्ष्णेय, बृज बिहारी कौशिक, विकास वार्ष्णेय , ग्रीश मोहन गुप्ता,विष्णु वार्ष्णेय, निधीश राज वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता, बॉबी डॉन, मोनी स्वर्णकार,अंकुश सर्राफ, दीपक सक्सेना, धीरज वार्ष्णेय, अशोक कुमार,कर्दम सिंह, देवेंद्र वार्ष्णेय, देवेंद्र गुप्ता, श्रीकांत माहेष्वरी, लालो माहेष्वरी, मीरा माहेष्वरी, शशि बाला वार्ष्णेय, अखिल वार्ष्णेय, पवन वार्ष्णेय, मेला अध्यक्ष हिमांशु वार्ष्णेय , अखिल वार्ष्णेय , प्रकाश वार्ष्णेय, शांतम माहेश्वरी , हर्षित वार्ष्णेय, आशीष वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, सानू वार्ष्णेय, तन्नू वार्ष्णेय, मनभव वार्ष्णेय, निखिल वार्ष्णेय, निशान्त वार्ष्णेय, दर्पण, अनुज, दीपक कटारा,पुलकित , राधे, शुभम, सुमित, विष्णु, आदि मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...