दाऊजी मेला में हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम के लिए बनाए गए संयोजक और सह संयोजक
सिकंदराराऊ
श्री दाऊजी मेला हाथरस में 10 सितंबर को सुवह 10 बजे से दोपहर 1बजे तक होने वाले हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम के संयोजक देवेन्द्र दीक्षित शूल ने देवेश सिसोदिया को हाथरस , जयप्रकाश पचौरी को सादाबाद से तथा सासनी से हनीफ संदली को तहसील स्तरीय सह संयोजक घोषित किया है। वहीं मैंडू से बब्बी पंडित व हाथरस से बाबा देवी सिंह निडर को व सिकंदराराऊ से भूपेंद्र सिंह एड को स्थानीय सह संयोजक घोषित किया है।
देवेन्द्र दीक्षित शूल ने जनपद भर के विद्यालयों से निवेदन किया है कि वे कक्षा 5, 8,10 व 12की परीक्षा में जिन छात्र छात्राओं के हिंदी विषय में 75% से अधिक अंक आए हैं। उन्हें इस कार्यक्रम में अंक तालिका की छाया प्रति सहित भेजें। ऐसे छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर हिंदी शब्द ज्ञान प्रतियोगिता में उतीर्ण होने वालों को हिंदी शब्द कोष के साथ सम्मान किया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें