नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य : मित्रेश चतुर्वेदी गांव खेड़ा बुजुर्ग में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच एवं कल्याणं करोति मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया नेत्र शिविर का आयोजन
नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य : मित्रेश चतुर्वेदी गांव खेड़ा बुजुर्ग में राष्ट्रीय विप्र एकता मंच एवं कल्याणं करोति मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया नेत्र शिविर का आयोजन
अलीगढ़ राष्ट्रीय विप्र एकता मंच एवं कल्याणं करोति मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में अलीगढ़ के गांव खेड़ा बुजुर्ग स्थित भूमिया बाबा मंदिर पर विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर 186 नेत्र रोगियों की निशुल्क जांच की गई तथा चिकित्सकों द्वारा उपचार बताया गया। दो दर्जन मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया ।इनका ऑपरेशन संस्था कल्याण करोति द्वारा श्रीजी बाबा अस्पताल मथुरा में कराया जाएगा। नेत्र शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं समाजसेवी कामता प्रसाद शर्मा ने गणेश भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करना पुनीत कार्य है। मानव मात्र की सेवा ईश्वर की सच्ची सेवा है। अगर जीवन को सार्थक बनाना है तो सरल व्यवहार करना चाहिए ,जैसा स्वयं के लिए व्यवहार की इच्छा रखते हैं। नेत्र ज्योति से हम रंग बिरंगी दुनिया को देख सकते हैं। बिना नेत्र ज्योति के पूरा जीवन अंधकारमय हो जाता है। कल्याणं करोति के साथ-साथ हमारा भी परम कर्तव्य है कि हमें इनकी सेवा करनी चाहिए । कल्याणं करोति द्वारा दूर दराज के गांवों में जाकर नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों को खोजा जाता है। कल्याणं करोति का कार्य पीड़ित मानवता के लिए कार्य चल रहा है। यह सौभाग्य है कि कल्याणं करोति के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम आयोजक राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के अलीगढ़ मंडल उपाध्यक्ष भूषण शर्मा इस आयोजन के लिए साधुवाद के पात्र हैं। दूर गांव में यह आयोजन उनकी समाज सेवा की इच्छा शक्ति को प्रकट करता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ विष्णु दत्त शर्मा ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय , कामता प्रसाद शर्मा , भूषण शर्मा , पुनीत गौड, प्रसून शर्मा , रितिक पांडेय, प्रकाश चंद्र शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा, उत्कर्ष पंडित, शिवा पंडित, अनुज पंडित एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद थे


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें