एकादशी के अवसर पर धूमधाम के साथ निकाली गई बांके बिहारी की प्रभात फेरी
सिकंदराराऊ अजा एकादशी के अवसर पर मंगलवार को मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित बांके बिहारी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान पूरा नगर जयकारों से गुंजायमान हो उठा। भक्तगण भजन गाते हुए और झूमते हुए चल रहे थे। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को अतिप्रिय होती है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को अजा एकादशी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में एकादशी का व्रत बहुत पुण्यकारी माना गया है। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि अजा एकादशी व्रत के प्रभाव से व्यक्ति का मानसिक और शारीरिक तनाव खत्म हो जाता है। अजा एकादशी पर स्नान, दान, और भगवान विष्णु की पूजा से पाप कर्मों से मुक्ति मिलती है। भादो में आने वाली इस एकादशी पर खासतौर पर पीपल और तुलसी की पूजा का विधान है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें