सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति जय नाम संबोधित नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा ज्ञापन
सात सूत्रीय मांगों को लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति जय नाम संबोधित नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को सौंपा ज्ञापन
जनपद एटा के अलीगंज तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन स्वराज के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आज महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपनी मांगों को लेकर उप जिला अधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर को ज्ञापन सौंपा।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील पाराशर के नेतृत्व में दर्जन भर से अधिक किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सोते हुए अपनी सात सूत्री मांगे रखते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित लिखित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों के हित में जल्द से जल्द एमएसपी कानून बनाए जाए। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए बिजली बिल विधेयक 2022 को जनहित में वापस लिया जाए। जर्जर विद्युत पोल और लटकते तारों को जल्द बदला जाए। सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क राशन वितरण जारी रखा जाए। प्रदेश के 48 जनपदों को कम बरसात होने के चलते सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। तथा भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे को सुरक्षा मुहैया कराए जाने, आवारा गौवांशों को पकड़कर गौशाला में भेजे जाने संबंधी सात सूत्रीय मांगे रखते हुए किसान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित तहसील अलीगंज के प्रांगण में एकत्रित होकर उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह की गैरमौजूदगी में विक्रम सिंह चाहर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में हरिनंदन दीक्षित ,बलवीर सिंह ,सिद्ध पाल दीक्षित ,मुरारी ,आदेश कुमार, राधे श्याम, श्याम सिंह, प्रेमचंद्र, सत्येंद्र ,रणवीर सिंह, राकेश कुमार, हवलदार सहित दर्जनों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें