नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने निकाली तिरंगा यात्रा
सिकंदराराऊ : आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर एव ग्रामीण क्षेत्र के आयुष चिकित्सकों और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जीटी रोड स्थित शिफा क्लीनिक से प्रारंभ होकर पुराना अस्पताल रोड, राठी चौराहा, तिराहा बाजार, नयागंज,बस स्टेंड नगर पालिका कार्यालय के सामने से होते हुए शिफा क्लीनिक पर आकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में डॉ मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ नसीम अहमद, डॉ सीपी शर्मा, डॉ सीपी वर्मा, डॉ राकेश सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ साहिल अलीगढ़,शोएब अख्तर, अवनेश कुमार यादव, ज़ुबैर, समी कुमार, आदि मौजूद थे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें