महिला सशक्तिकरण एवं पोषण कार्यक्रम अंतर्गत कृषक महिलाओं और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण वाटिका स्थापित करने हेतु सब्जियों के बीजों का वितरण
महिला सशक्तिकरण एवं पोषण कार्यक्रम अंतर्गत कृषक महिलाओं और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण वाटिका स्थापित करने हेतु सब्जियों के बीजों का वितरण
सिकंदराराऊ मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, हाथरस द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं महिला पोषण कार्यक्रम अंतर्गत कृषक महिलाओं और आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण वाटिका स्थापित करने हेतु सब्जियों के बीजों का वितरण किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित केंद्र अध्यक्ष डॉ ए. के. सिंह ने महिलाओं को कृषि के क्षेत्र मे और सशक्त करने तथा उनकी सहभागिता को प्रथम पंक्ति में लाने के लिए प्रकाश डाला l केंद्र की महिला वैज्ञानिक डॉ पुष्पा देवी ने महिलाओं को बताया कि पोषण वाटिका के माध्यम से महिला पोषण एवं उनके बेहतर स्वास्थ्, कुपोषण निवारण, संतुलित आहार के माध्यम से समुचित मात्रा में हरी सब्जियों का सेवन करने से कुपोषण की समस्या से निजात पाया जा सकता है l भोज्य समूहों के द्वारा व्यक्ति की दैनिक संतुलित आहार और पोषक थाली की आवश्यक्ता को पूरा किया जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियों के खाने से शरीर में एंटीऑक्सीडेंट पहुचते है जो रोगों/बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। साथ ही शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। केंद्र के सस्य वैज्ञानिक डॉ प्रणवीर सिंह ने महिलाओं को दालों का प्रतिदिन आहार में सम्मिलित करने की सलाह दी । पादप सुरक्षा के वैज्ञानिक डॉ श्योराज सिंह ने पोषण वाटिका मे सब्जियों के जैविक उत्पादन को करने की सलाह दी, जैविक सब्जियां खाने से घर के सदस्यों को पौष्टिक सुरक्षा प्रदान कर सकते है । पशुपालन वैज्ञानिक डॉ सुधीर कुमार रावत ने पोषण वाटिका के लिए उचित जगह के चुनाव एवं वाटिका प्रबंधन तथा दूध को प्रतिदिन के आहार मे सामिल कर प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी । मृदा वैज्ञानिक डॉ जगदीश मिश्रा ने मिट्टी के नमूने लेने के तरीके के साथ पोषण वाटिका मे केंचुए की खाद को डालने पर चर्चा की । स्वतन्त्रता सप्ताह अंतर्गत तिरंगे के साथ महिलाओं के द्वारा के. वी. के. परिसर से रोड तक रैली निकाली गई । कार्यक्रम में आगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती सुनीता देवी, ममता सिंह, राम कटोरी, सुमन बघेल आदि और ग्रामीण महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया l

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें