तिरंगा प्रभात फेरी पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली गई
सिकंदराराऊ : कस्बा पुरदिलनगर में स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव को लोगों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया । कस्बा में तिरंगा प्रभात फेरी पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में निकाली गई। इसका शुभारंभ माता मंदिर गढ़ मोहल्ले से किया गया जो कि कस्बा के गली मोहल्लों मुख्य बाजार में भ्रमण करते हुए अंबेडकर तिराहे पर पहुंची जहां तिरंगा प्रभात फेरी का समापन किया गया। इस अवसर पर यशपाल सिंह चौहान, सुरेश चंद्र आर्य, सचिन दीक्षित, राजवीर सिंह कुशवाह, बंटी आर्य, संजय दुबे, आनंद गोला, संजीव शर्मा हरीश गोयल, शशि शर्मा, रामगोपाल बघेल, सौरभ यादव, विजय शर्मा, रवि कुशवाहा, विष्णु शर्मा , आमोद राणा, चन्द्र प्रकाश, नवीन कुशवाह मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें