सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गणेश चतुर्थी की पूजा करने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं खत्म हो जाती हैं: मित्रेश चतुर्वेदी गणेश धाम पर धूमधाम के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव 

 गणेश चतुर्थी की पूजा करने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं खत्म हो जाती हैं: मित्रेश चतुर्वेदी गणेश धाम पर धूमधाम के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी महोत्सव 



हाथरस नगर के मोहल्ला तबेला गली स्थित गणेश धाम पर गणेश चतुर्थी पर्व बुधवार को श्रद्धा भाव से मनाया गया।प्राचीन गणेश मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। यहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की पूजा अर्चना के लिए उमड़े।विद्वान आचार्य पंडित धीरज चतुर्वेदी के पावन सानिध्य में विधि विधान के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन यज्ञ एवं पूजा अर्चना का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजक राष्ट्रीय संगठन मंत्री दुर्गादत्त उपाध्याय ने पटका एवं फूल माला पहनाकर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी एवं प्रदेश महासचिव राकेश उपाध्याय तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोहित उपाध्याय का स्वागत किया। मुख्य अतिथि मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि गणेश चतुर्थी के दिन दिन भगवान शिव और माता पार्वती के छोटे पुत्र भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था। गणेश चतुर्थी का महोत्सव भारत में हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी की पूजा करने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं खत्म हो जाती हैं। गणेश भगवान विघ्नहर्ता हैं। वह सभी लोगों के कष्ट हर लेते हैं और सभी प्रकार के विघ्नों को दूर करते हैं। भगवान गणेश प्रथम आराध्य हैं। प्रत्येक धर्म कर्म के दौरान सर्वप्रथम उन्हें पूजा जाता है। गणेश चतुर्थी पर्व पर भगवान गणेश के मंदिर की आकर्षक ढंग से सजावट की गई थी। सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों ने मंदिर आकर पूजा अर्चना की। भगवान गणेश की प्रतिमा का अभिषेक कर उसे बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया। सायं मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को बांधे रखा। इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, दुर्गा दत्त उपाध्याय, नवीन उपाध्याय, विवेक शर्मा, विवेक सिसोदिया , सुशील सिसोदिया , जय किशोर उपाध्याय, राम किशोर उपाध्याय, देव अग्रवाल , कृष्णा ठाकुर, हिमांशु अग्रवाल, रितिक पांडेय, अनंत देव चतुर्वेदी, पीयूष अग्रवाल , अंशुल सर्राफ, अजय अग्रवाल , अंकुर अग्रवाल , कमल सैनी, सुशील उपाध्याय, शिवकांत श्रोती आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...