5 साल से शारीरिक शोषण कर रहे युवक ने पुलिस के डर से किया युवती से निकाह
सिकंदराराऊ।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर पांच साल से पुरदिलनगर निवासी युवती का शारीरिक शोषण कर रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित युवती द्वारा कोतवाली पुलिस से की गई। सोमवार को पुलिस कार्रवाई के डर से युवक ने निकाह कर लिया।
कस्बा पुरदिलनगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने कुछ दिन पूर्व कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि सिकंदराराऊ के एक मोहल्ला निवासी युवक पांच साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। इसकी जानकारी होते ही युवक और उसके परिवार वालों में खलबली मच गई। चौकी पुरदिलनगर प्रभारी सोनू कुमार राजोरा से बात कर युवक के परिजनों ने युवती के परिजनों से बातचीत की। दोनों का निकाह करने का निर्णय लिया। उसके बाद अमर को आनन-फानन में युवक-युवती दोनों का इंतजार करा दिया गया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें