डीएम ने औचक निरीक्षण कर विकास कार्यो का लिया जायजा
सिकंदराराऊ क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कर निर्माणाधीन न्यायालय और राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मऊ में निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक न होने पर कार्यदाई संस्था तथा ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं अवशेष कार्य को ससमय गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एसडीएम अंकुर वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें