श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र रहे राधाकृष्ण मंदिर व बांकेबिहारी मन्दिर
सिकन्दराराऊ : नगर में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े धूम धाम से मनाया गया। नगर के प्रत्येक मंदिर को फूलों तथा रंग बिरंगी झालरों और ग़ुब्बारों से सजाया गया । श्री राधा कृष्ण मंदिर बारहसैनी में भगवान कृष्ण और राधारानी के मनोहारी स्वरूप भक्त जनों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे, जहां महा आरती उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा और मजिस्ट्रेट विपिन शिवहरे द्वारा श्री बाँके बिहारी मंडल द्वारा करायी गयी। आयोजक शिव कुमार सर्राफ़, विपिन वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, नीरज वैश्य, विशाल वार्ष्णेय , विकास वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, शुभम वार्ष्णेय, सुभाष दीक्षित, अनु दीक्षित आदि लोग शामिल रहे । वहीं नौरंगाबाद पंचमुखी हनुमान मंदिर में सजावट हुई । जहां विजयभारत कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रबंध किया गया। वहीं श्री बाँके बिहारी मंदिर में भी बड़ी धूम धाम से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया । मध्य रात्रि कान्हा के जन्म समय पूरा नगर आतिशबाज़ियों के साथ जगमगा उठा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें