सरस्वती शिशु मंदिर में 3 वर्षीय बच्ची के स्टोर में बंद होने के मामले में 4 शिक्षक निलंबित, प्रबंध समिति ने की कार्रवाई
सरस्वती शिशु मंदिर में 3 वर्षीय बच्ची के स्टोर में बंद होने के मामले में 4 शिक्षक निलंबित, प्रबंध समिति ने की कार्रवाई
सिकंदराराऊ नगर के गौसगंज सरस्वती शिशु मंदिर में मंगलवार को तीसरी मंजिल पर बने स्टोर में साढ़े तीन वर्ष की नर्सरी की छात्रा को बंद रह जाने के मामले में विद्यालय प्रबंध समिति ने कार्रवाई करते हुए उप प्रधानाचार्य और तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि नगर के मोहल्ला गौसगंज के सचिन गुप्ता की बेटी काव्या रेलवे रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पढ़ती है। वह नर्सरी की छात्रा है। ई-रिक्शा से बच्ची प्रतिदिन स्कूल आती-जाती है। मंगलवार दोपहर एक बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने ई-रिक्शा चालक से बात की। चालक ने बताया कि स्कूल वालों ने बताया कि बच्ची को उसके घर वाले ले गए हैं। उसके बाद परिजनों को बच्ची की चिंता हुई और परिजन विद्यालय गए और बच्ची की तलाश शुरू की गई। कक्षाओं में जाकर देखा लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। करीब साढ़े तीन घंटे बाद बच्ची तीसरी मंजिल पर सीढ़ियों के नीचे बने स्टोर में बंद मिली थी। इस मामले में स्वजन ने पुलिस और विद्यालय प्रबंधन को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप है कि 1 शिक्षक ने बच्ची के घर जाकर भी अभद्रता की। प्रबंध समिति ने विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मुकेश मिश्रा, शिक्षक विनय, अर्चना और जगदीश को निलंबित कर दिया गया है। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधक विनोद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को स्कूल में बच्ची के रह जाने के बाद उसके परिजनों के द्वारा 4 शिक्षकों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी । जिसके चलते 3 शिक्षकों को 3 दिन के लिए और एक शिक्षक को 15 दिन के लिए शिक्षण कार्य से निलंबित कर दिया गया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें