पत्नी और बेटी ने युवक को डंडों से पीटकर किया घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने पति पर डंडे से हमला बोल दिया। महिला ने पति के गुप्तांग डंडा मारकर घायल कर दिया और सिर फोड़ दिया। घायल पति को सीएचसी लाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए पति को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।कोतवाली पुलिस महिला और उसकी बेटी को कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ कर रही है।पति की पिटाई के मामले पीड़ित की दादी ने पौत्र वधू व नातिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 40 वर्षीय महिला का अपने पति पर आरोप है कि वह उसे डर दिखाकर अन्य लोगों को लाकर गलत काम करा रहा था। उसकी बेटी जवान है और स्कूल जाती है। लोग लड़की पर फब्तियां कसते थे। पीड़िता ने बताया कि शनिवार की दोपहर को जब बेटी स्कूल से लौटी तो पति दोबारा गलत काम करने की कहने लगा। यह बात उसे अत्यंत नागवार गुजरी और उसने डंडे से पति को पीटना शुरू कर दिया। हमले में पति का नाजुक अंग और सिर घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला को एक व्यक्ति के साथ उसके पति ने पकड़ लिया था। पति ने जब उससे भला-बुरा कहा तो उसने डंडे से हमला कर दिया। पुलिस गांव पहुंच गई और महिला को कोतवाली ले आई। रिपोर्ट में वृद्धा ने कहा है कि उनके नाती को पौत्र वधू और नातिनी ने धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया और उसे घायल अवस्था में चारपाई पर कपड़े डालकर छिपा दिया। पुत्र पढ़ने जा रहा था। तभी उसने देखा कि उसके पिता खून से लथपथ बेहोश पड़े थे। पुलिस को सूचना देने के बाद घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। पुलिस ने नामजद मां, बेटी को हिरासत में ले लिया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें