रानू चौहान बने क्षत्रिय समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष
सिकंदराराऊ क्षत्रिय समाज सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक गणेश चतुर्थी के अवसर पर विधायक निवास पर आहूत की गई । जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौहान ने की एवं मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक जयपाल सिंह चौहान मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से रानू चौहान को समिति का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को विधायक वीरेंद्र सिंह राणा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विजय प्रधान, अजय यादव, लोकेश जादौन, नितिन पुंडीर , दिलीप जादौन, यतेंद्र जादौन, धर्मेंद्र ठाकुर, मुकेश चौहान, भूपेंद्र ठाकुर , राजेश चौहान, सुरेश चौहान , अमरेश चौहान , विष्णु चौहान, प्रिंस ठाकुर , केशव ठाकुर, विशाल ठाकुर , अक्षय ठाकुर , आदित्य ठाकुर, राजा ठाकुर, आकाश ठाकुर, सचिन ठाकुर , आशु ठाकुर, सनी ठाकुर , सूरज ठाकुर , अभिषेक ठाकुर, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें