लंबी कूद में दिव्यांश और ऊंची कूद में अभिषेक रहे अब्बल
सिकंदराराऊ आजादी के के अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित खेल उत्सव के चौथे दिन एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी में लंबी कूद तथा ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल उत्सव के दौरान हुई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा चैंपियन टीम को स्वतंत्रता दिवस के दिन आयोजित समारोह के दौरान पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। लंबी कूद में दिव्यांश कुमार बघेल ने पहला , नसीम अहमद ने दूसरा, अभिषेक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि ऊंची कूद में अभिषेक कुमार ने पहला , नसीम अहमद ने दूसरा तथा नीरज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में भागीदारी करने से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। शैक्षणिक विकास के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलों का आयोजन आवश्यक है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी, मित्रेश चतुर्वेदी, जुगेंद्र सिंह समीर सर , शक्तिपाल सिंह, प्रमोद कुमार, अनिल यादव, अनंत देव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें