गांव पोरा में हुआ कुश्ती दंगल का आयोजन
सिकंदराराऊ
सोमवार को गांव पोरा में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन टीम उदय के द्वारा किया गया। रेफरी की भूमिका चित्तर सिंह यादव ने निभाई एवं दंगल आयोजक सोनू चौहान थे ।
टीम उदय की ओर से कृष्णकांत कौशिक, पुष्पेंद्र पुंडीर , राजेश पुंडीर, नवीन पुंडीर एवं नीरज चौहान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर तथा फीता काटकर कुश्ती दंगल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल कूद का आयोजन करने से क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपनी योग्यता पर रखने का अवसर मिलता है और उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। समय-समय पर क्षेत्र में प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए।
इस अवसर पर धर्मवीर सिसोदिया, नीलकमल, एदल सिंह, जयपाल सिंह, शैलेश राघव , तहसीलदार यादव, रॉबिन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें