उत्तर प्रदेश की सियासत की बात जब भी होगी, उसमें कल्याण सिंह का नाम हमेशा लिया जायेगा: शिव सिंह लोधी
सिकंदराराऊ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर नमन किया। गांव मुबारकपुर कपसिया में ग्राम प्रधान रूम सिंह, बबलू लोधी, मोहर सिंह लोधी, योगेंद्र राजपूत, रिंकू शर्मा, डॉ देव एवं यशपाल लोधी की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आलमपुर के ग्राम प्रधान एवं लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष शिव सिंह लोधी ने कहा कि कल्याण सिंह हिंदूवादी छवि के साथ एक ऐसे मुख्यमंत्री थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पद छोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश की सियासत की बात जब भी होगी, उसमें कल्याण सिंह का नाम हमेशा लिया जायेगा। सुशासन की बात आती है, तो आजादी के बाद की पहली ऐसी सरकार जो हम सबकी स्मृतियों में है और जिसने जो कहा, सो करके दिखाया, वह कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा की उत्तर प्रदेश की सरकार थी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें