सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नींद आने से श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा दो बालिकाओं की मौत, एक दर्जन घायल

 नींद आने से श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटा दो बालिकाओं की मौत, एक दर्जन घायल




 कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव बादशाह के पास रविवार की सुबह 3:30 बजे के करीब एक ट्रैक्टर श्रद्धालुओं से भरा पलट गया। बताया जा रहा है ट्रैक्टर चालक को नींद का झोका आ गया था। ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालु मथुरा के वृंदावन से दर्शन कर वापस आ रहे थे। यह लोग अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव अमरोली के निवासी हैं ट्रैक्टर में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। रविवार को करीब सुबह 3:30 बजे आगरा रोड पर बाबसा मोड़ से पहले श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ढोला चालक को नींद आने के कारण पलट गया। जिसमें कुमारी सृष्टि पुत्री पुष्पेंद्र जाति कारपेंटर उम्र करीब 12 वर्ष एवं कुमारी निशा पुत्री मानक चंद उम्र करीब 15 वर्ष निवासी गांव मुड़िया थाना पटियाली जनपद कासगंज की मौके पर मृत्यु हो गई। वही कुमारी आरती पुत्री लल्लूराम निवासी अमरोली थाना अलीगंज उम्र करीब 15 वर्ष गंभीर रूप से घायल होने के कारण आगरा रेफर किया गया है। पुष्पेंद्र पुत्र बेचेलाल राजकुमार पुत्र हृदय राम उम्र करीब 40 वर्ष जाति लोधी श्रीमती संजू देवी पत्नी पुष्पेंद्र उम्र करीब 28 वर्ष जाति बढ़ाई मलखान पुत्र ताराचंद उम्र 35 वर्ष जाति लोधी शिवपाल पुत्र बाबूराम उम्र 50 वर्ष जाति लोधी, श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी नन्हे सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी नगला मडिया थाना पटियाली जनपद कासगंज श्रीमती राम शांति पत्नी बेचेलाल उम्र करीब 55 वर्ष जाति बढ़ाई बांकेलाल पुत्र मातादीन उम्र करीब 60 वर्ष जाति लोधी कुमारी लक्ष्मी पुत्री राजकुमार उम्र करीब 15 वर्ष बढ़ाई आंशिक रूप से घायल हुए हैं। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज एटा में चल रहा है यह सभी लोग दिनांक 16 अगस्त को दर्शन करने हेतु मथुरा रवाना हुए थे । शनिवार रात्रि करीब 11:00 से 12:00 के बीच बलदेव से अपने गांव अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा को रवाना हुए थे ट्रैक्टर चालक शिवम पुत्र राजकुमार को नींद आ जाने के कारण बादशाह मोड से करीब 400 मीटर पहले ट्रैक्टर खाई में पलट गया । जिसके कारण यह हादसा हो गया सभी घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है यह समस्त निवासी गण गांव अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा के रहने वाले हैं। खाई में पानी अधिक होने के कारण घायल कुमारी आरती पानी पीने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जिसे आगरा रेफर किया गया है, मौके पर क्रेन को बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकाला गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...