पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार
सिकंदराराऊ थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसके कब्जे से 900 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थो की बरामदगी एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना पुलिस द्वारा 1 अभियुक्त नईम पुत्र मौ0 हनीफ निवासी मौहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी कस्बा व थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस को नशीला पदार्थ (डायजापाम) सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 900 ग्राम नशीला पदार्थ (डायजापाम) बरामद हुआ है । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसगंत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें