अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
हसायन थाना क्षेत्र में गांव बस्तोई के चौराहे पर एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दूसरे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
हसायन थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई के निकट विकास पुत्र तेजवीर निवासी गांव नोजरपुर और उसका साथी संतोष पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गोरा जिला कासगंज अपनी मोटरसाइकिल से सिकंदराराऊ की ओर से रति के नगला की तरफ जा रहे थे। जब यह दोनों बाइक सवार बस्तोई के निकट पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने इनको टक्कर मार दी जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट को देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और एक्सीडेंट की सूचना इलाका पुलिस को दे दी। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच दोनों घायलों को सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार देकर हाथरस के लिए रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें