सड़क हादसे में टाटा मैजिक चालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी एक युवक की कुरावली के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे उसके घर पर कोहराम मच गया।
गांव नगला बिहारी निवासी 42 वर्षीय चालक की मौत पर अलख सुबह चार बजे सूचना मिलने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए कुरावली रवाना हो गए। अनवर पुत्र अशरफ उम्र 42 वर्ष निवासी गांव नगला बिहारी टाटा मैजिक पर चालक था। रात्रि एक बजे मैजिक पुलिया से कुरवाली पर टकरा गया जिससे उसका पैर इंजन में फंस गया । अधिक रक्त श्राव हो जाने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मंगलवार को उसके परिजनों को मिली । परिजन कुरावली रवाना हो गए। मृतक टाटा मैजिक चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें