पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पेपर लीक होने को लेकर पुलिस अभ्यर्थियों में रोष व्याप्त है। सोमवार को भाजपा नेता लोकेश प्रधान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अभ्यर्थी क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा के आवास पर उनसे मिले और पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त करके पुनः परीक्षा कराने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सोंपा।
बता दें कि बीते 17 और 18 फरवरी को चार पारियों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इसमें करीब 48 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। शासन ने सकुशल परीक्षा कराए जाने का दावा भी किया। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने या ऐसा करने की योजना बनाने के आरोप में बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा कराए जाने में जमकर धांधली हुई है। परीक्षा शुरू होने से पहले ही लोगों के मोबाइल पर प्रश्न पत्र आ गए थे। उन्होंने मांग की है कि परीक्षा को निरस्त करते हुए पूरे मामले की जांच कराई जाए और भर्ती परीक्षा पुनः कराई जाए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें