एटा।* अपर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा थाना नयागांव का निरीक्षण किया गया जिसमे संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह द्वारा थाना नयागांव का निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा सलामी के उपरांत थाने का भ्रमण कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में बने क्वार्टर, भोजनालय एवं बैरिकों आदि का भ्रमण किया गया। थाना परिसर में साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। बैरिकों में साफ-सफाई पर और ध्यान देने के लिए कहा गया। थाना शस्त्रागार में उपलब्ध कारतूसों व खोखा कारतूसों का पुलिस लाइन जीपी लिस्ट से मिलान करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरांत थाना कार्यालय में समस्त पत्रावलियों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। माला मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के समय से निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें