पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर आमजन को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात हिमांशु माथुर एवं यातायात पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई । इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया । साथ ही वाहन चालकों को बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं, इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी ।
क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा जनपद के हतीसा पुल, नगला भुस तिराहा आदि स्थानों पर चेकिंग की गई । चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले लोगों व वाहन चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, मोडीफाइड साइलेंसर,तीन पहिया वाहनों मे ओवरलोडिंग,नो एंट्री मे वाहनो का प्रवेश एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब 110 चालान किये गये ।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें