सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लोकतंत्र में मीडिया की अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका: राजदीप तोमर

 

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मंडलीय पत्रकार महासम्मेलन सम्पन्न


अलीगढ़। 

अलीगढ़ के मुक्ताकाश मंच पर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मंडलीय पत्रकार महासम्मेलन भव्य तरीके से संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव राजदीप तोमर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की वहीं दूसरी ओर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कार्यक्रम में मथुरा,अलीगढ़ हाथरस, बुलंदशहर, एटा सहित अन्य जिलों के पत्रकारों ने शिरकत की।कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक सूचना निदेशक संदीप सिंह अलीगढ़ के द्वारा की गई। अतिथियों में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश प्रभारी राहुल शर्मा व भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद शमी , मोहम्मद अफरोज  सहित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रौक्टर प्रोफेसर वसीम अली, हाथरस के अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष विनय चतुर्वेदी , वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप सिंह नादर, उपस्थित रहे।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रौक्टर वसीम अली ने संबोधन में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की जमकर प्रशंसा की। वसीम अली ने कहा कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा जो पत्रकार सम्मेलन किया जा रहा है इससे पत्रकारों की बुनियाद मजबूत होगी। पत्रकार समाज का आईना होता है जो सरकार व पक्ष विपक्ष को आईना दिखाता है।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय सचिव राजदीप तोमर ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मीडिया कर्मी सही मायने में समाज सेवा का कार्य करते हैं। सदैव समाज के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं और निरंतर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान देते हैं । 

 राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मोहम्मद वसीम मोहम्मद शमी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय किसान सेना हमेशा पत्रकारों के लिए तैयार रहेगी।  पत्रकारों को जब भी किसान सेना की जरूरत पड़ेगी तो किसान सेना के द्वारा पत्रकारों से कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया जाएगा। 

सहायक सूचना निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों के द्वारा जो कार्यक्रम किया गया है, वह काफी भव्य और सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पत्रकार समाज का दर्पण होता है जो समय-समय पर समाज की कुरीतियों को सामने लाता है और आम जनता को सच्चाई से रूबरू कराता है। 

कार्यक्रम की संयोजक शशि गुप्ता रहीं व सह संयोजक खालिक अंसारी व सह संयोजक आकाश सौनी व सह सह संयोजक  मुशीर अहमद  रहे। कार्यक्रम के आईटी सेल उत्तर प्रदेश के प्रभारी रईस सर,  सादाब अहमद, देव प्रकाश देव, रंजीत सिंह, पुष्पकांत शर्मा सहित दर्जनों पत्रकार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...