सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सच्चे देशभक्त, गरीब व दलितों-पिछड़ों के मसीहा थे महामना मालवीय संगोष्ठी में पत्रकार, शिक्षक, विधिवक्ता किये गये सम्मानित बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम


अलीगढ।

 उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उपजा के तत्वाधान में ’भारत रत्न महामना पं मदनमोहन मालवीय जी’ का देश के विकास में योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्णांजलि मंच पर किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री ठा रघुराज सिंह, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चन्द्रशेखर , मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी.के. दशोरा, टीकाराम काॅलेज की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा, श्री वार्ष्णेय काॅलेज के प्राचार्य प्रो. अरूण कुमार गुप्ता, शिक्षाविद डा गिर्राज किशोर, डा वी.पी. पाण्डेय, उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व मालापर्ण कर किया। इस अवसर पर पत्रकारों व अतिथियों को शांल उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने महामना मालवीय के व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मालवीय जी ने सनातन धर्म की स्थापना और देशवासियों को संस्कारवान बनाने के लिए बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की। हिन्दीं भाषा को पल्लवित करने के लिए भारतीय संस्कृति को बढावा दिया। हमारी प्राचीन भाषा संस्कृत से दुनिया की 766 भाषाएं निकली हैं। 

राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. चन्द्रशेखर ने कहा कि महामना मालवीय बहुआयामी प्रतिभा के धनी थे। वे एक शिक्षक, पत्रकार और विधिवक्ता थे। उन्होंने अपनी झोली फैलाकर गरीब और धनाढय लोगों से धन एकत्रित कर एक ऐसे संस्कारित बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की स्थापना की जिसके विद्यार्थी शिक्षा अध्यन करने के बाद प्रत्येक क्षेत्र में मापदंड स्थापित कर रहे हैं।

मंगलायतन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पी के दशोरा ने मालवीय जी को आधुनिक युग के नारद की संज्ञा देते हुए कहा कि रोजगार परक शिक्षा की वकालत की। उनका व्यक्तित्व समुंद्र से भी गहरा है। क्योंकि उन्होंने आजादी के लिए संघर्ष किया है। दुनिया के बहुत बडे विश्वविद्यालय की स्थापना करायी। उनका सपना था कि हिन्दी विश्व की संपर्क भाषा बनेगी। उन्होंने पत्रकारिता करते हुए अपना कर्तव्य एवं धर्म बाखूबी निभाया।

श्री वार्ष्णेय काॅलेज के प्राचार्य प्रो. अरूण कुमार गुप्ता ने कहा कि मालवीय जी एक सच्चे देशभक्त व दलितों, गरीबों के मसीहा थे। वे अपने तन-मन-धन से भारत का चहुंमुखी विकास एवं समृद्वि चाहते थे। उन्होंने पुनजागरण की स्थापना की और नासिक के काला राम मंदिर में दलितों को प्रवेश दिलाया। 

अध्यक्षता करते हुए टीकाराम काॅलेज की प्राचार्या प्रो. शर्मिला शर्मा ने युवाओं से आह्वान किया कि अगर वे पंडित जी के जीवन की किसी एक बात को भी अपने जीवन में अपना ले तो उनका जीवन धन्य हो जाएगा। वे हिन्दी के पक्षधर थे इसलिए युवा पीढी गुडमोर्निग, गुडनाईट छोडकर अभिवादन स्वरूप् प्रणाम जैसे शब्दों को अपनाए। अब समय आ गया है कि गुलामी की दासता को छोडों और राष्ट्रभक्ति को अपनाओं। मालवीय जी में विश्व बंधुत्व की भावना थी और वे सहज तथा सरल व्यक्तित्व के धनी थे। 

शिक्षाविद डा गिर्राज किषोर ने कहा कि मालवीय जी का नारा सत्यमेव जयते था वे स्वेत वस्त्र पहनते थे उन्होंने गाॅधीजी के असहयोग आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। 

शिक्षाविद डा वी पी पांडेय ने कहा कि मालवीय ऐसे महापुरूष थे जिन्होंने देश की एकता अखंडता के लिए काम किया वे चार बार काग्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहें।

  उपजा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि महामना मालवीय देश की ऐसी प्रतिभा थे जिनके आदर्शों पर देश की नही विश्व के अनेक देश हिन्दी को अपना रहे हैं। देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है।

 समारोह में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा व कोषाध्यक्ष तेजवीर सिंह चैहान ने सभी अतिथियों को शाल उढाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मनित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। उपजा के जिला महामंत्री पंकज धीरज ने कार्यक्रम का संचालन किया।

 संगोष्ठी में जियाउद्दीन नदीम , मनोज शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, सुबोध सुह्रद, प्रशांत हितैषी, विशाल अग्रवाल, प्रदीप व्यास, सुशील तौमर, संदीप शर्मा, विशाल नारायण शर्मा, पुष्पेन्द्र, सुरेन्द्र शर्मा, ए के गौतम, योगेश कौशिक, आरिफ खाॅ, जमाल, ओवेश इकबाल, हाजी नुर‌उद्दीन, तस्लीम, शिवा पाठक, श्रीमती सुधा शर्मा आदि मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...