सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अलीगंज से अयोध्या के लिए निकला राम भक्तों का रेला, दर्जनों बसे हुई रवाना श्रद्धालुओं में रामलाल के दर्शन का दिखा उत्साह, गूंजे जय श्री राम के उद्घोष विधायक पुत्र ने झंडी दिखाकर गाड़ियों को किया अयोध्या रवाना

अलीगंज।* जनपद से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए 18 बसों को रवाना किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े बस में सवार होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए अयोध्या जाते दिखाई दिए। राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और वें राम मंदिर के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देते नजर आए।


आपको बता दें कि रविवार की सुबह होते ही अलीगंज क्षेत्र के सभी जगह राम भक्तों की भीड़ खड़ी दिखाई दी। कस्बा अलीगंज व ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालु अयोध्या जाने के लिए अपनी-अपनी बेसन की प्रतीक्षा में खडे हुए थे। जहाँ राम भक्तों में अयोध्या जाने और राम लला के दर्शन करने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। राम भक्तों द्वारा अपनी खुशी को जय श्री राम के उद्घोष के साथ व्यक्त करते हुए देखा गया। अयोध्या जाने वाली बस में सवार महिला जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अलीगंज से राम भक्तों को भगवान राम लला के दर्शन करने हेतु करीब 18 बसे रवाना हो रही है। जिसमें बसों में हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चे बूढ़े श्रद्धालु शामिल है। यह पूरा कार्यक्रम 2 दिन का रहेगा। आगामी 27 फरवरी को सभी बसें अयोध्या से वापस दर्शन करा कर अलीगंज पहुंचेंगी। इस दौरान बस में सवार श्रद्धालु राममय दिखाई दिए और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देते नजर आए।





@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...