युवा समाजसेवी आकाश दीक्षित के प्रतिष्ठान ममता फार्म हाउस पर सर्व समाज द्वारा सुलह अधिकारी देवेंद्र दीक्षित शूल का फूलमाला, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया गया ।
नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता व कवि देवेंद्र दीक्षित शूल को समाज कल्याण निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माता-पिता व वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं एवं कल्याण के संबंध में सुलह अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।
देवेंद्र दीक्षित शूल ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया और सम्मान करने हेतु उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह शास्त्री डंडेसरी, बबलू सिसोदिया , संजय यादव एड, अरुण दीक्षित एड, दुर्वेश पचौरी , आकाश दीक्षित , सी पी शर्मा एड, भूपेंद्र सिंह एड, अजय यादव , हिमांशु दीक्षित एड, कुलदीप पचौरी, राशिद खान एड व दीपेश पाठक एडवोकेट, दिलीप जादौन आदि उपस्थिति रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें