सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार से पीड़ित को 2 लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने के निर्देश!

 मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार से पीड़ित को 2 लाख रूपये का मुआवजा  दिए जाने के निर्देश!

मामले के गवाहों और शिकायत कर्ता से जुटाए साक्ष्य


जैन मुनि विद्यासागर की निंदा करने के आरोप में शिकायतकर्ता जा चुका है जेल!






*सीनियर आई पी एस मामले की कर रहे जांच*




अलीगंज। मानवाधिकार आयोग ने अलीगंज के पीड़ित डॉ योगेश जैन पुत्र गंभीरचन्द्र ने बीते दिनों एक कोरोना काल में उनके द्वारा जैन मुनि विद्यासागर महाराज पर एक कमेंट किया गया था इस टिप्पणी से उन पर तरह तरह के आरोप लगाए गए थे। रिपोर्ट दर्ज कराई गई लगातार जाँच पड़ताल भी की गयी लेकिन अब उनको मानवाधिकार आयोग से राहत मिल गयी। वही मानवाधिकार आयोग ने मध्य प्रदेश सरकार को 2 लाख रूपये मुआवजा पीड़ित को दिए जाने की रिपोर्ट सौपी है 6 सप्ताह में आयोग द्वारा दिए गए जाँच व मुआवजा दिए जाने को निर्देशित किया है। और उत्तर प्रदेश सरकार को सीबीसीआईडी   से जांच करने के निर्देश किया    बताते चले कि मानवाधिकार हनन के मामले की जांच करने को आयोग का एक दल सीनियर आई पी एस अधिकारी की निगरानी जनपद एटा के अलीगंज पहुंचा ।जहां आयोग की टीम ने शिकायत कर्ता डॉक्टर योगेश जैन की लिखित शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंच कर मामले की बारीकी से जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए।आयोग की टीम पहुंचने के बाद कस्बे में हड़कंप मच गया।मानवाधिकार आयोग के अधिकारी सबसे पहले शिकायत कर्ता के आवास पर पहुंचे जहां करीब दो घंटे तक मानवाधिकार आयोग के सीनियर आई पी एस पाटिल केतन ने शिकायत कर्ता से बंद कमरे में पूछताछ की।पूर्व में शिकायत कर्ता के साथ घटित हुई घटना को बारीकी से परखने के लिए मौके पर पहुंच कर आयोग के दल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।और प्रत्यक्ष दर्शियों के भी बयान दर्ज किए।शिकायत कर्ता के परिजनों अपहरण किए जाने की दर्ज करवाई गई एफ आई आर के मामले में तत्कालीन अलीगंज थाना प्रभारी पंकज मिश्रा और और जांच अधिकारी संजय सिंह को भी आयोग ने तलब किया और बयान दर्ज किए।




*मध्य प्रदेश पुलिस पर शिकायत कर्ता ने लगाए गम्भीर आरोप*




शिकायत कर्ता योगेश जैन का आरोप है की कोरोना काल में उनके द्वारा जैन मुनि विद्यासागर महाराज पर एक कमेंट किया गया था ।जिसके विरोध में मुनि निंदक होने का आरोप लगाकर मध्यप्रदेश के भोपाल,टीकमगढ़,विदिशा,सागर सहित कई जगह जैन मुनि के अनुयायियों द्वारा एफ आई आर दर्ज करवाई गई थी।एफ आई आर के आधार पर आयोग द्वारा जाँच की गयी जाँच में पीड़ित डॉ योगेश जैन को सफलता मिली ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...