जख्मी एटा के लाल ने चीन की धरती पर लक्ष्य भेदकर जीता कांस्य पदक
*चीन की धरती पैरा एशियन गेम्स में एटा के लाल ने किया कमाल*
*प्रधान मंत्री मोदी ने ट्विटर हैंडल पर दी बधाई*
*बधाई देने बालों का पुष्पेंद्र के घर लगा तांता*
एंकर- चीन की जमीन पर आयोजित हो रहे पैरा एशियन गेम्स में एटा के लाल ने प्रदर्शन कर देश और अपने जिले का नाम रोशन किया है।विकास खंड जैथरा के छोटे से गांव भलौल में पले बढ़े पुष्पेंद्र यादव ने बुधवार चाइना में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है।पुष्पेंद्र यादव ने वेहत्तर प्रदर्शन करते हुए विदेशी धरती पर भारत का परचम लहराया है।चीन के हांगशू शहर में एक सप्ताह पूर्व आरंभ हुए पैरा एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर हुए जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में 62.10 मीटर दूरी तय कर देश और प्रदेश का एशिया भर में नाम रोशन किया है।एटा जिले के अति पिछड़े क्षेत्र के निवासी जुगेंद्र यादव के बेटे ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।पुष्पेंद्र की इस जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से बधाई संदेश दिया है।
*बगैर खेल मैदान खेल के संसाधनों के कैसे हासिल किया सफलता का सफर*
कांस्य विजेता पुस्पेंद्र यादव की प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में संपन्न हुई है।खिलाड़ी पुष्पेंद्र ने जैथरा के गांधी इंटर कालेज से हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की शिक्षा ग्रहण कर ये मुकाम हासिल किया है।बचपन से ही पुष्पेंद्र क्रिकेट के शौकीन थे।प्रदेश भर के कई जिलों में पुष्पेंद्र क्रिकेट खेलने गए।कोरोना के समय में वह हरियाणा चले गए जहां जाकर उन्होंने हरियाणा के अंबाला के रहने वाले कोच लखविंदर सिंह की देख रेख में जैवलिन थ्रो की तैयारी शुरू कर दी ।बुधवार को एशियन पैरा गेम्स में पछाड़ कर भाला फेंकते हुए कांस्य पदक जीता है।
*तीन भाई देश की सरहद पर तैनात चौथे ने विदेशी धरती पर लहराया परचम*
देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का नारा "जय जवान जय किसान" शायद यही दर्शाता है।पुष्पेंद्र के पिता जुगेंद्र यादव एक किसान है ।खेती बाड़ी करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।पुष्पेंद्र के तीन भाई सरहद पर तैनात हैं और देश की सेवा कर रहे हैं।बड़े भाई प्रशांत कुमार पटियाला में तैनात हैं,वहीं दूसरे नंबर के भाई सुमित पठान कोट और तीसरे भाई मोहन जबल पुर में सेना में सेवा दे रहे हैं।पुष्पेंद्र सहित चारों भाई देश की सेवा में।समर्पित हैं।अपनी सेवाएं देखकर देश वासियों को गौरवान्वित कर रहे हैं।
*प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के माध्यम से दी बधाई*
पुष्पेंद्र यादव की कांस्य पदक जीत की सफलता पर प्रधानमंत्री ने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बधाई दी है।भारत लौटने पर प्रधान मंत्री विजेता पुष्पेंद्र से मुलाकात करेंगे।पुष्पेंद्र की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।परिजन एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते नजर आए।पिता जुगेंद्र ने फोन पर वार्ता कर बेटे को बधाई दी हैं ।बेटे से बातचीत कर मां सर्वेशा की आंख भर आई ।घर पर बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है।पुष्पेंद्र के गांव में खेल का मैदान नहीं है।अव्यवस्थाओं के बीच खेल में पुष्पेंद्र की बचपन से ही रुचि थी।गांव में।खेल कूद कर बड़े हुए पुष्पेंद्र ने देश व प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है ।
*बाइट- जुगेंद्र यादव(पिता)*
*बाइट - सर्वेषा देवी(मां)*
*बाइट - पुष्पेंद्र सिंह(पैरा एशियन खिलाड़ी)*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें