सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल को 148 वीं जयंती पर किया याद

 शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल को 148 वीं जयंती पर किया याद 

सिकंदराराऊ

 ब्राह्मणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित  शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में अखंड भारत का निर्माण कर देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 148 वीं जयंती पर याद किया गया। शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं बच्चों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।

  प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने के लिए मनाया जाता है, जो 1947 से 1950 तक भारत के पहले उप प्रधान मंत्री और भारत के पहले गृह मंत्री थे। सरदार वल्लभभाई पटेल ने उस समय एकता के विचार को बढ़ावा दिया जब देश रियासतों और ब्रिटिश भारत में विभाजित था। पटेल ने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद सभी 565 स्वशासित रियासतों को भारत में शामिल होने के लिए सफलतापूर्वक राजी किया। दिल का दौरा पड़ने और खराब स्वास्थ्य स्थितियों से पीड़ित होने के बाद, पटेल ने 15 दिसंबर, 1950 को अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें लोकप्रिय रूप से "भारत के लौह पुरुष" के रूप में जाना जाता था।उनका जन्म 31 अक्टूबर, 1875 को नडियाद, गुजरात में हुआ था। उन्होंने कई भारतीय रियासतों को एकीकृत करके एक भारतीय संघ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।आजादी के दौरान उन्होंने कई रियासतों को भारतीय संघ स्वीकार करने के लिए राजी किया। उन्हें रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने पर उनकी मजबूत राय, महिला सशक्तीकरण के प्रति उनके सहायक दृष्टिकोण और भारत को एक एकजुट देश बनाने में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका के लिए पहचाना जाता है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी,  श्री कृष्ण दीक्षित फौजी, शरद शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, विवेक कुमार , उत्कर्ष वर्ती पाठक, विशाल पचौरी , अनम मलिक, निशा खान, प्रीति , निशा नाज , निशा शर्मा, सारिया, अर्चना यादव, भावना यादव, मंतशा आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...