पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, हाथरस के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस के मनोरंजन कक्ष में चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का किया गया आयोजन

पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, हाथरस के तत्वाधान में रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस स्थित मनोरंजन कक्ष में चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य कैम्प में डॉ नीलम सिंह, फार्मासिस्ट शीलेंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमार एवं वॉर्ड बॉय विमलेश कुमार, प्रभारी वामा सारथी राजकुमार यादव आदि पुलिस के अधिकारी, कर्मचारीगणों एवं पुलिसकर्मियों के परिवारीजन उपस्थित रहे ।
इस दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों व पुलिस परिवार की महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गो की विभिन्न रोगों एवं खून की निशुल्क जाँच कर आवश्यक परामर्श, दवा दी गई तथा रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ्य वर्धक पौष्टिक आहार लेने व तनाव मुक्त रहने हेतु जागरूक किया ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें