रुदायन गोपी स्थित एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव एवं खेलकूद समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिकशैक्षणिक और खेल प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और विजेताओं को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों ने नृत्यनाटक और गायन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए दौड़ और अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईंजिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शैक्षणिक और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस वार्षिक उत्सव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सर्वांगीण विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम विद्यालय परिवार और अभिभावकों के लिए एक यादगार उत्सव रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्तविहीन शिक्षक महासभा के आगरा खंड प्रभारी पवन शर्मा एवं विद्यालय प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी गुरुजी तथा उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री दुष्यंत यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। बच्चों में मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि वित्तविहीन शिक्षक महासभा के खंड प्रभारी पवन शर्मा ने कहा कि एसबीएस स्कूल ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम कर रहा है। आज के समय में शिक्षा की आवश्यकता रोटी कपड़ा मकान से भी अधिक है। शिक्षा देने से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है। शिक्षा व्यक्तित्व के निर्माण के लिए बड़ा योगदान देती है। बच्चे देश का भविष्य होते हैं ऐसे में बच्चों को शिक्षित करना देश सेवा का कार्य है।
एसबीएस स्कूल के डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा कि आज के वैज्ञानिक युग में शिक्षा ही बच्चे को सपनों की उड़ान करा सकती है। शिक्षक और छात्र का रिश्ता पिता पुत्र से भी बड़ा होता है। माता-पिता तो बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन उसके जीवन को बड़ा शिक्षक ही बना सकते हैं। सभी छात्र अपने लक्ष्य तय करके उनको हासिल करने के लिए मेहनत में जुट जाएं तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। सही मार्गदर्शन ही छात्रों को लक्ष्य तक पहुंचाएगा।
विशिष्ट अतिथि जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री दुष्यंत यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलग जगह रहा है। एसबीएस स्कूल वास्तव में बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति ने मंत्र मुग्ध कर दिया है। हर स्तर पर ऐसी शिक्षा की व्यवस्था मिल जाए तो बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
इस मौके पर दो दिवसीय खेल उत्सव में भागीदारी करने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी ने किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि मोहित उपाध्याय, पंकज पंडा, सुरेश उपाध्याय, दिनेश सिंह, मलखान सिंह, चेतन कुमार, बबलू सिसोदिया, संतोष सिंह चौहान, राजीव चतुर्वेदी, नितिन पचोरी, नरेश चतुर्वेदी, रुकमपाल सिंह यादव, अवधेश यादव, जंगजीत यादव, आकाश दीक्षित, अरुण दीक्षित, धर्मेंद्र शर्मा एडवोकेट, चेतन शर्मा ,अरविंद भारद्वाज , हरेन्द्र सिंह,आदि मौजूद थे।
@#samachar24news







एक टिप्पणी भेजें