क़स्बा पुरदिलनगर में दंगल परिसर पर भूमाफिया द्धारा अवैध कब्ज़ा का समाधान ना होने पर होली पर्व, मेला फूल डोल, दंगल एवं होली त्यौहार का सम्पूर्ण बहिष्कार को लेकर सर्व समाज का एक डिलीकेशन मेला कमेटी अध्यक्ष सुरेश चन्द्र आर्य की अध्यक्षता में हाथरस सांसद अनूप प्रधान बाल्मीकि से मिला।
जिसमे सभी विषयों पर डिलीकेशन में पहुंचे सभी लोगो ने दंगल परिसर पर अवैध कब्ज़ा को लेकर सभी बिषयो पर सांसद अनूप प्रधान को अवगत कराया।
सांसद अनूप प्रधान ने जिला अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को फोन कर इस अवैध पट्टा को निरस्त करने के निर्देश दिया और भू माफियाओं पर सख्त कार्यवाही की जाये। सांसद अनूप प्रधान ने आश्वासन दिया किसी भी अवैध कब्जे को किसी सूरत में स्वीकार नहीं किया जायेगा।
सांसद अनूप प्रधान के यहाँ पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से कहा कि नगर होली का रंगों का त्यौहार एवं मेला, दंगल जोर शोर खुशी से मनाये । प्रदेश की भाजपा सरकार आप सभी के कार्य कर रही है।
इस मौक़े पर सुरेश चन्द्र आर्य, हर्षकांत कुशवाह, बंटी आर्य, बॉबी जाखेटिया, सचिन दीक्षित, संजय दुबे, विनीत जाखेटिया, सोनू व्यानी, वरुण राठी, राजवीर कुशवाह, नवीन कुशवाह, ऋषिपाल बघेल, विष्णु शर्मा, राजाबाबू और अन्य लोग मौजूद रहे।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें