सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में हडको के नियमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन

हाथरस ।

उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमटेड (हडको) के नियमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनो हेतु निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा,  जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। 

कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित  जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अधिकारियों का स्वागत बुके एवं शॉल भेंटकर कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि के अंतर्गत लाभ ले रहे कृषकों को जनप्रतिनिधियों व जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में जनपद एवं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार का वितरण कर बधाई दी। 

इसी क्रम में उन्होंने जनपद के 251 दिव्यांग लाभार्थियों को

विभिन्न प्रकार के 491 दिव्यांग उपकरण यथा ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, बैसाखी, श्रवण यंत्र आदि का वितरण कर लाभान्वित किया तथा उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टालों का भी  अवलोकन कर संचालित विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी की।

 सांसद ने अपने संबोधन में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में दिव्यांगजनों को ‘विकलांग’ कहकर संबोधित किया जाता था, जिससे हीन भावना उत्पन्न होती थी, लेकिन प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘दिव्यांग’ शब्द दिए जाने से समाज में सम्मान की भावना बढ़ी है और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन भी हमारे समाज और परिवार के अभिन्न सदस्य हैं तथा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में भारत सरकार एवं संबंधित विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

 सांसद ने बताया कि उनके प्रयास एवं जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के सहयोग से एक सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) के माध्यम से लगभग 64 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई है, जिससे जनपद के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए जा रहे हैं। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजन अपने दैनिक जीवन में अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व में जनपद के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर कैंप आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण किया गया, जिसमें 251 दिव्यांगजन चिन्हित किए गए। आज के कार्यक्रम में कुल 491 सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि शेष दिव्यांगजनों का भी चिन्हीकरण कर उनकी सूची तैयार की जाए, ताकि आगामी चरण में उन्हें भी योजना से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में एक और विशेष शिविर आयोजित कर सभी छूटे हुए दिव्यांगजनों को चिन्हित करते हुए उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

अंत में  सांसद ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ें और अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनें। 

जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह ने कहा कि सरकार के आह्वान पर कंपनियों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि वितरित किए जा रहे उपकरणों से दिव्यांगजन अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे और समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकेंगे।

 विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि शासन द्वारा समय-समय पर दिव्यांगजनों के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज के सम्मानित सदस्य हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो दिव्यांगजन अभी छूट गए हैं, उन्हें चिन्हित कर आगामी चरणों में योजना से जोड़ा जाएगा।

 विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि वितरित उपकरण जैसे ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकर, श्रवण यंत्र आदि दिव्यांगजनों की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक होंगे और उनके दैनिक जीवन को सरल बनाएंगे। उन्होंने अपील की कि शेष पात्र व्यक्तियों तक भी इन सुविधाओं को पहुंचाया जाए।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों का सम्मान उनके भीतर निहित क्षमताओं को उजागर करने का माध्यम है तथा उनका संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में किसी भी दिव्यांगजन को जिला प्रशासन की आवश्यकता महसूस हो, तो वे निःसंकोच संपर्क करें, प्रशासन हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आज के कार्यक्रम से वंचित रह गए दिव्यांगजनों को चिन्हित कर आगामी चरणों में उन्हें भी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित संस्था, कंपनी के अधिकारियों एवं पूरी टीम का आभार व्यक्त  किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष अपना दल, एलएमको की अधिकारी, कर्मचारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...