राजकीय स्टेडियम, जनपद हाथरस में खेल अवस्थापनाओं के जीर्णोद्धार के अंतर्गत मल्टीपरपज हॉल, बैडमिंटन हॉल लागत 151.98 लाख रुपये का लोकार्पण सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने शिलापट्ट से परदा हटाकर किया।
इस दौरान सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मल्टीपरपज हॉल, बैडमिंटन हॉल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वयं बैडमिंटन खेलकर खेल का आनंद लिया।
सांसद ने कहा कि इस मल्टीपरपज हॉल के निर्माण से जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने एवं उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष अपना दल, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अन्य अधिकारी ,कर्मचारी, खिलाड़ी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news


एक टिप्पणी भेजें