उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’ के तहत संचालित मिशन शक्ति फेज-5 द्वितीय चरण के अंतर्गत आज जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस विधायक सदर श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने संयुक्त रूप से पुलिस वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। रैली का उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
@#samachar24news



एक टिप्पणी भेजें