सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ व पुलिस अधीक्षक ने होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च






 


हाथरस। 

 पुलिस  उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र प्रभाकर चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, क्षेत्राधिकारी नगर  योगेन्द्र कृष्ण नरायन, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, प्रभारी महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक सासनी, चौकी, हल्का प्रभारी आदि अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ, परिक्षेत्र अलीगढ व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा शहर क्षेत्र के सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट, तालाबा चौराहा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ, परिक्षेत्र अलीगढ व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुकानदारों/व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा सभी से होली के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सभी से होली त्यौहार व रमजान माह पर्व को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई तथा शराब पीकर वाहन न चलाने, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में संयमित गति रखने, निर्धारित समय और अनुमति के अनुसार ही ध्वनि उपकरणों का प्रयोग करने हेतु आमजन से अपील की गयी तथा सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाएं / किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से बचें व आपातकालीन सहायता हेतु 112 डायल करें । जनपद मे विभिन्न स्थानो पर ड्रोन/सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है । 

 पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ व पुलिस अधीक्षक हाथरस  द्वारा होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों, होटलों, मनोरंजन गृहों तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों/मन्दिरों के आस-पास प्रभावी फुट पेट्रोलिंग/फ्लैग मार्च करने हेतु निर्देशित किया गया । सभी को अपने – अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बाजारों/भीड़-भाड़ वाली जगह पर निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । 

इसी दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा बताया गया कि  किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की सोशल मीडिया पर पैनी नजर बनी हुई है। त्यौहार की आड़ में असामाजिक गतिविधियां करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी, साथ ही अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध/असामान्य गतिविधि की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन/पुलिस कर्मियों या डायल 112 पर सूचना दें।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...