ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट के मामले में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ तीन गिरफ्तार , स्कॉर्पियो एवं 50000 रुपये व तमंचा कारतूस बरामद

हाथरस।

एसओजी टीम व थाना सिकंद्राराऊ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में सराहनीय कार्य करते हुए थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्रान्तर्गत ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये घटना में शामिल 2 आरोपी यश कसाना एवं विशाल पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गए । पुलिस ने घायल आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया तथा कांबिग के दौरान 1 आरोपी विक्की गिरफ्तार किया गया। कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 1 स्कॉर्पियो गाडी, 3 तमंचा 315 बोर, 5 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस व 50,000/- रुपयेलूटे हुए बरामद किये हैं। 

अवगत कराना है कि दिनांक 18/03/2026 को अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डण्डिया,थाना सिकन्दराराऊ द्वारा थाना सिकंद्रारऊ पर सूचना दी कि दिनांक 18.03.2026 को वह रोजाना की तरह अपने माँ अम्बे ग्राहक सेवा केन्द्र मोहनपुरा कासंगज से समय करीब 06.25 पर दुकान बढाकर अपने गाँव के लिये जा रहा था जैसे ही महाशांति आधुनिक गुलकुल ट्रष्टि के सामने निकलकर डुकरिया नगला का बम्बा कासंगज सिकन्द्राराऊ रोड पर पहुँचा तो पीछे एक काले रंग की स्कॉर्पियो जिसमें कुछ व्यक्ति सवार थे । उन्होने मेरी मोटर साइकिल न0. UP16BM0410 में टक्कर मारकर गिरा दिया और मेरा रुपयों का थैला छीनकर चले गये । वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सिकंद्राराऊ पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना के अनावरण व घटना में शामिल अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन किया गया तथा एंटी थेफ्ट टीम व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था । पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा टीमो को ब्रीफिंग कर शीघ्र घटना के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया । 

तत्पश्चात टीमों द्वारा उक्त घटना के संबंध में घटनास्थल से लेकर निकलने वाले सभी रास्ते व आस पास के जनपद अलीगढ, मथुरा, बुलंदशहर, कासगंज में करीब 350 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया । जिनमें उक्त काली स्कॉर्पियो गाडी को ट्रैस किया गया । जिसके उपरान्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उक्त स्कॉर्पियो गाडी व आरोपियों के फुटेज प्राप्त हुऐ, जिनको जनपद के विभिन्न ग्रुपों व डिजिटल वॉलंटियर ग्रुप व यक्ष ऐप  के माध्यम से पहचान सुनिश्चित की गई । जिसके क्रम में आज दिनांक 25.03.2026 को पुलिस अधीक्षक  चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के निकट पर्यवेक्षण में एसओजी टीम व थाना सिकंद्राराऊ पुलिस को गस्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दिनाक 18.03.2026 को डुकरिया बम्बे पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से काली स्कॉर्पियो सवार बदमाशो द्वारा लूटपाट की घटना की गयी थी, वह बदमाश आज भी उसी काली स्कॉर्पियो में घूम रहे हैं । जो दोबारा घटना करने की फिराक में हैं, इस सूचना पर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग की गयी तो जिसमें वही काली स्कॉर्पियो पुलिस आती दिखाई दी, जिसको पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया तो स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस को देखकर गाडी दोडा दी। पुलिस द्वारा जिसका पीछा किया गया तो ग्राम वरुतरखास के सामने जाने वाले कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने गाडी दौडा दी ,बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर जान से मारने की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा भी आत्मरक्षार्थ अपने बचाव में फायरिंग की गयी । पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए एसओजी टीम एवं सिकंद्राराऊ पुलिस की बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में 2 अभियुक्त यश कसाना एवं विशाल घायल व गिरफ्तार हुए हैं । घायल अभियुक्तगण यश कसाना एवं विशाल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा एक अन्य अभियुक्त विक्की को गिरफ्तार किया गया है । जिनके कब्जे से 1 स्कॉर्पियो गाडी, 3 तमंचा 315 बोर, 5 जिन्दा व 3 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं ।  गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी करते हुए अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्  यश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी कोतवालपुर थाना लोनी गाजियाबाद,  विशाल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी बेरी थाना कोतवाली कासगंज जनपद कासगंज  एवं  विक्की पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम राजा का बाग थाना जसवंतनगर 7 13 अपराधी है जिनका आपराधिक इतिहास पुलिस द्वारा खंगाला जा रहा है। 


*आपराधिक इतिहास अभियुक्त यश उपरोक्त* 

1.   मु0अ0सं0 .493/021 धारा 34, 414, 482 भादवि थाना इन्दिरापुरम गाजियावाद 

2.    मु0अ0सं0 .495/021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना इन्दिरापुरम गाजियावाद 


*आपराधिक इतिहास अभियुक्त विशाल उपरोक्त*

1. मु0अ0सं0 .458/022 धारा 34, 394, 411 थाना ट्रोनिका सिटी गाजियावाद 

2. मु0अ0सं0 .977/022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट  थाना लोनी  गाजियावाद 

3. मु0अ0सं0 .960/021 धारा 392/411 भादवि   थाना सूरजपुर  गौतमबुध्द नगर  

4. मु0अ0सं0 .961/021 धारा 392/411 भादवि   थाना सूरजपुर  गौतमबुध्द नगर  

5. मु0अ0सं0 .017/23 धारा 323, 352, 452, 504, 506 भादवि   थाना कासंगज जनपद कासंगज   

6. मु0अ0सं0 80/23 धारा 147, 148, 323, 325, 504, 506 भादवि   थाना कासंगज जनपद कासंगज   

7. मु0अ0सं0 93/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट   थाना कासंगज जनपद कासंगज



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2