सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना सहपऊ पुलिस व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना सहपऊ क्षेत्रांतर्गत हुई शराब के ठेके से हुई लूट की घटना व थाना हाथरस जंक्शन पर हुई लूट के प्रयास की घटनाओं का सफल अनावरण, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

हाथरस। 

थाना सहपऊ पुलिस व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना सहपऊ क्षेत्रांतर्गत हुई शराब के ठेके से हुई लूट की घटना व थाना हाथरस जंक्शन पर हुई लूट के प्रयास की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़ के उपरांत आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल बदमाश फारुख को गिरफ्तार किया गया है और उसके कब्जे से लुटे हुए 5,000 रुपये, 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस, 1 मोटरसाइकिल बरामद की है। 

अवगत कराना है कि दिनांक 20.03.2026 को वादी गजेंद्र पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम दुपेरिया थाना सकरौली जनपद एटा द्वारा थाना सहपऊ पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वह ग्राम सिखरा स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समेन के रुप मे कार्यरत है । दिनांक 19.03.2026 को समय करीब रात्रि 20.25 बजे कुछ अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा ठेके का गेट तोडकर गल्ले मे रखे रुपये ले गये है । उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सहपऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

दिनांक 24.03.2026 को वादी द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि वह ग्राम एहन पर देशी शराब के ठेके पर कार्यरत है । दिनांक 22.03.2026 को एक मोटरसाइकिल पर 02 लडके ठेके पर आये एक नीचे खडा हो गया व दूसरा ठेके के सामने आ गया और तमंचे के बल पर ठेके पर रखा नगद रुपया छीनने का प्रयास किया विरोध करने पर वहा से भाग गये । उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उक्त घटनाओं का गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में 03 टीमों का गठन कर लूट व लूट के प्रयास की घटनाओं का अनावरण करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया तथा एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । टीमों द्वारा घटनाओं के अनावरण हेतु संभावित प्रयास किए जा रहे थे । जिसके क्रम में आज दिनांक 25.03.2026 को रात्रि में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में थाना सहपऊ पुलिस को चैकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि लूट की घटना कारित करने वाले बदमाश परसौरा बम्बे से मढाभोज वाले रास्ते से होकर कही जाने की फिराक में है । उक्त सूचना थाना सहपऊ पुलिस व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा मढाभोज वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया । पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति/बदमाश को रोकने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं रुका । थाना सहपऊ व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त फारुख पुत्र जलालूद्दीन निवासी अल्हेपुर थाना चंदपा जनपद हाथरस पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया ।  पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त फारुख को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । जिसके कब्जे से  ₹5000 रुपये (लूटे हुए) व 01 अवैध तमंचा व 01 खोखा  व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सहपऊ पुलिस द्वारा अग्रेत्तर कार्यवाही की जा रही है ।   

 गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में अपने जुर्म से इकबाल करते हुए  बताया कि वह अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर योजना बना कर शराब के ठेको की रैकी करते है फिर योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम देते है। उसने अपनी गैंग के सह-अभियुक्त के साथ मिलकर दिनांक 19.03.2026 को थाना सहपऊ के ग्राम सिखर मे स्थित देशी शराब के ठेके से रुपये लूटे थे तथा दिनांक 22.03.2026 को थाना हाथरस जंक्शन के ग्राम ग्राम एहन मे स्थित शराब के ठेके से लूट का प्रयास किया था ।  आज भी मैं थाना सहपऊ के ग्राम मढाका मे स्थित शराब की ठेके की रैकी करने के लिए आया था । अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी करते हुए अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।



@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...