सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण पा रहे छात्र व छात्राओं को किया गया सम्मानित

हाथरस। 

  पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियशल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL)-3.0 के तहत डीटीयू के सभागार कक्ष में  समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया । समापन कार्यक्रम में SPEL के तहत प्रशिक्षण पा रहे छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन श्यामवीर सिंह, निरीक्षक मुकेश बाबू (प्रभारी SPEL) आदि अधिकारी, कर्मचारीगण, एवं विभिन्न स्कूल, कालेज से आये शिक्षक, छात्र छात्रायें उपस्थित रहे । 

 जनपद हाथरस में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियशल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL)-3.0 दिनांक 20.01.2026 से प्रारम्भ होकर आज दिनांक 12.03.2026 को समाप्त हुआ । कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं को अनुभवात्मक सिखलाई (Experiential Learning)  के अन्तर्गत कानून और आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर क्राइम, मानव तस्करी, कानून व्यवस्था आदि विषयों पर जानकारी देते हुए पुलिस के प्रति नेतृत्व, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रशिक्षित, जागरूक किया गया ।

स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियशल लर्निंग प्रोग्राम (SPEL) के तहत छात्र, छात्राओं को प्रशिक्षण सकुशल सम्पन्न कराया गया । आज समापन कार्यक्रम के अवसर पर प्रशिक्षण पाये हुए सभी छात्र, छात्राओं को पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उत्सहावर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त किये अनुभवों को साझा किया गया । बच्चों द्वारा साजा किए गए अनुभवों से स्पष्ट हुआ कि प्रोग्राम अपने उद्देश्य में सफल रहा।

 इस कार्यक्रम का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस के अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में अवगत कराना है। पुलिस की औपनिवेशिक काल से जुड़ी नकारात्मक छवि को बदलने और उसे समाज में एक सहयोगी और जिम्मेदार भूमिका के रूप में स्थापित करने के लिए यह पहल की गई है। युवा वर्ग और पुलिस के बीच एक बेहतर समझ विकसित होगी। यह कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों को पुलिसिंग के जटिल कार्यों की व्यावहारिक जानकारी देगा, बल्कि उन्हें समाज में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के प्रयासों में भी प्रेरित करेगा।


@#samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...