राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु की महिला जन सुनवाई
राज्य महिला आयोग उ0प्र0 लखनऊ की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक , आवेदिका की सुगमता के दृष्टिगत महिला जन सुनवाई व समीक्षा बैठक का आयोजन तहसील सदर सभागार कक्ष हाथरस में किया गया। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा के 3 प्रकरण तथा एक अन्य उत्पीड़न सम्बन्धित कुल 4 प्रकरण प्राप्त हुये। सदस्य द्वारा समस्त प्रकरणों की गंभीरता पूर्वक सुनवाई की गई जिसमें सम्बन्धित अधिकारियों को नियमानुसार यथाशीघ्र कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये।
राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड द्वारा महिला थानाध्यक्ष से प्राप्त प्रकरणों के बारे में समीक्षा की गयी तथा लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण करने के दिशा निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी , सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी, महिला थाना अध्यक्ष रितु तोमर, महिला कल्याण विभाग से डीएमसी मोनिका दीक्षित, वन स्टाॅप सेन्टर केन्द्र प्रबन्धक मनीषा भारद्वाज, फारिया नोशी, कैलाश चंद, बंटी कुशवाह, मोहित पी.एल.वी. साहब सिंह, राकेश कुमार, मीनू वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।
@#samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें