उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन सामान्य को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार हाथरस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए।
कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग का स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस स्टॉल में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नवाचार मॉडल प्रदर्शित किए गए।
कक्षा 7 की छात्रा अनामिका, उच्च प्राथमिक विद्यालय टिकरी खुर्द विकासखंड सिकंदराराव द्वारा Women Safety विषय पर एक मॉडल प्रस्तुत किया गया। वहीं कक्षा 8 के छात्र मनीष, उच्च प्राथमिक विद्यालय शास्त्री द्वारा Geothermal Energy पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया गया।
इन नवाचारी मॉडलों से प्रभावित होकर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा दोनों विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पूर्ण यूनिफॉर्म प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में श्रीमती पूनम पांडे ब्लॉक प्रमुख, हाथरस, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी की उपस्थिति में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु नई पुस्तकों का वितरण भी किया गया।
@#samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें