मातृ छाया साधना केन्द्र में बच्चों को दी विधिक जानकारी

बच्चे होते हैं देश का भविष्यः अनु चौधरी 


हाथरस।

 उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार एवं  जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष विनय कुमार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी ने मातृ छाया साधना केन्द्र गुरूकुल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। उन्होंने मातृ छाया केन्द्र का निरीक्षण भी किया। 

विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में सचिव अनु चौधरी ने बच्चों को उनके अधिकारों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू है। सभी बच्चों को अपनी पढाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आप सभी बच्चे देश का भविष्य है। उन्होंने पोक्सों अधिनियम, किशोर न्याय बोर्ड, बाल श्रम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस मौके पर मातृ छाया केन्द्र के संस्थापक व उपाध्यक्ष ने कहा कि बच्चों को अपने भविष्य निर्माण हेतु शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। शिविर में संस्था के व्यवस्थापक किशन अग्रवाल के विचारों की भी सराहना हुई। पराविधिक स्वयं सेवक साहब सिंह ने भी बच्चों को विधिक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का सफल संचालन मातृ छाया केन्द्र के व्यवस्थापक कल्याण सिंह ने किया।



@#samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2